मवाना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ए.एस. इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए शुरू होगा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स पंजीकरण प्रारम्भ :

मवाना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ए.एस. इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए शुरू होगा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स पंजीकरण प्रारम्भ :

मवाना संवाददाता*आज मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए.एस. इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कालेज नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू किया जाएगा । इस कोर्स का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें । विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कोर्स में 13 वर्ष से अधिक आयु की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राएं भाग ले सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और अन्य सौंदर्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।यह कोर्स छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी बन सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं स्वयं का छोटा ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकती हैं या इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही, यह कदम छात्राओं को कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा। भारत सरकार के कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ-साथ पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ0 कुलदीप उज्जवल के प्रयास से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में प्रशिक्षण प्रदाता टेक मेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ए एस इंटर कालेज मवाना में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । आयुष्मान सिंह ने बताया कि जिसके अंतर्गत ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में ब्यूटीशियन जॉब रोल में 140 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण 4-5 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत थ्योरी कक्षाओं के साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जायगा जिससे प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार के प्रति उन्मुख हो सके । प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने बताया कि छात्राओं के आनलाइन पंजीकरण कराए जा रहे हैं पंजीकरण बहुत अधिक हो गए हैं इस कारण अति शीघ्र 140 सीट और बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है पहले सत्र का प्रारंभ 15 मार्च 2026 से किया जाएगा विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना की है इससे क्षेत्र का विकास होगा तथा छात्राएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी पंजीकरण के लिए आकाशदीप सिंघल एवं आसमा परवीन का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *