मेरठ में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी की धमकी का लगाया आरोप :

मेरठ में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी की धमकी का लगाया आरोप :

मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने अपने पति वरूण चौधरी पर धोखाधड़ी और दूसरी शादी की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थिनी का कहना है कि 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से वरूण से विवाह हुआ, लेकिन शादी के खर्च को लेकर ससुराल पक्ष ने उसका शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न किया। पांच साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में रह रही है। उनके 7 वर्षीय पुत्र लविश के पिता वरूण ने परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया, लेकिन समाचार पत्र से झूठी तामील दिखाकर न्यायिक प्रथक्करण की डिक्री हासिल की। अब इसी डिक्री के आधार पर 12 मार्च को दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी मेरठ को शिकायत पर थाने ने डिक्री दिखाई, लेकिन धमकियां जारी हैं। प्रार्थिनी ने न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *