मवाना नगर पालिका परिषद् मवाना की अधिशासी अधिकारी द्वारा विभिन्न होलिका दहन वाले समस्त स्थानों व पालिका के एम0आर0एफ0 सेन्टर का किया निरीक्षण :

मवाना नगर पालिका परिषद् मवाना की अधिशासी अधिकारी द्वारा विभिन्न होलिका दहन वाले समस्त स्थानों व पालिका के एम0आर0एफ0 सेन्टर का किया निरीक्षण :

*मवाना संवाददाता*आज बुधवार मवाना नगर के नगर पालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह द्वारा नगर में होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये नगर के विभिन्न होलिका दहन वाले समस्त स्थानों व पालिका के एम0आर0एफ0 सेन्टर का निरीक्षण किया गया l जिसमें अधिशासी अधिकारी महोदया द्वारा पालिका के कर्मचारियों को होली पर्व पर नगर में विशेष साफ-सफाई व पेयजलापूर्ति की पूर्ण व्यवस्था करने एवं जो कमियाॅ है उन सभी को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया l साथ ही मौ0 तिहाई स्थित होली चैक का स्थानीय निवासियों द्वारा सौन्दर्यकरण कराये जाने की मांग भी अधिशासी अधिकारी से की गयी। जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा शीघ्र ही होली चैक का सौन्दर्यकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, सफाई नायक राकेश कुमार व स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *