अज्ञात चोरों द्वारा फार्म हाउस पर चोरी कर घटना को दिया अंजाम :

अज्ञात चोरों द्वारा फार्म हाउस पर चोरी कर घटना को दिया अंजाम :

मवाना संवाददाता*बीते रविवार की रात्रि को मवाना नगर के मौहल्ला काबली गेट रहने वालो का ग्राम मटौरा जयसिंहपुर रोड़ पर फार्म हाउस स्थित है l रविवार देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा फार्म हाऊस में रखें जनरेटर को काटकर दो ओल्टीनेटर चोरी कर लिये गये l जब अगली सुबह मटोरा निवासी किसान ने चोरी की घटना की सूचना फार्म हाउस के मालिक को दी l तो मालिक ने तुरंत पहुंच कर चोरी की घटना की सूचना 112 पर दी l जिसमे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी l आप जानकारी के अनुसार मवाना नगर के मोहल्ला काबली गेट के रहने वाले मनोज पुत्र श्री प्रभु सिंह का मटोरा जयसिंहपुर मार्ग पर फार्म हाउस स्थित है जिसमें रविवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा फार्म हाउस में लोहे का गेट तोड़कर अंदर रखें जनरेटर को काटकर दो ओल्टीनेटर चोरी कर लिये गये l अगले दिन सुबह मटोरा गांव के किसान जब वहां पहुंचे तो चोरी होने की सूचना फार्म हाउस के मालिक को दी सूचना मिलते ही मनोज तुरंत अपने फार्म हाउस पर पहुंचकर अपने फोन से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी l मनोज द्वारा मटोरा पुलिस चौकी पर चोरी के संबंध में तहरीर सौंपते हुए चोरी की घटना पर कार्यवाही की मांग की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *