मुंडाली हत्याकांड: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव :

मुंडाली हत्याकांड: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव :

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराडा मार्ग पर रेलवे कर्मचारी की हत्या के मामले ने मंगलवार को उग्र रूप धारण कर लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने निकले। रास्ते में मुंडाली थाना पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने नोकझोंक के बाद पैदल ही आगे बढ़ गए। भावनपुर थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर वाहनों को बीच सड़क पर छोड़कर वे मेरठ की ओर पैदल रवाना हो गए।परिजनों का आरोप है कि मुंडाली थाना क्षेत्र से जुड़े विवेक चौहान हत्याकांड में मुंडाली थाना पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई ओर नहीं केस को खोल नहीं पाई। सीओ भी मामले को दबाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस आरोपी पक्ष को संरक्षण दे रही है और जानबूझकर लापरवाही बरत रही। सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पूरे क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए वरना आंदोलन तेज होगा। पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *