मेडिकल थाने की पुलिस टीम ने 4 महीने पुराने मोबाइल चोरी केस को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तारमेरठ, 17 फरवरी 2026: थाना मेडिकल पुलिस ने अपनी सतर्कता और मेहनत से एक पुराने चोरी के मामले को सफलतापूर्वक निस्तारित कर दिया। लगभग 4 महीने पहले चोरी हुए मोबाइल से जुड़े मुकदमे में उपनिरीक्षक सपनेश द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार काम किया।उपनिरीक्षक सपनेश द्विवेदी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक पूजा पवार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र शर्मा की टीम ने 14 फरवरी 2026 को दो अभियुक्तों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हैं- 1. करण पुत्र आनंद निवासी काशीराम कॉलोनी लोहिया नगर, 2. शिव पुत्र लाल निवासी काशीराम कॉलोनी लोहिया नगर।माननीय न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिनों के रिमांड पर जिला कारागार मेरठ भेज दिया। उपनिरीक्षक सपनेश द्विवेदी की कुशलता और टीम वर्क की यह मिसाल है, जो अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। थाना प्रभारी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसी मेहनत से अपराध नियंत्रण में मजबूत कदम बढ़ेगा।
