रोडवेज बस व अपाचे मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में हुई दो चचेरे भाइयों की मौत :

रोडवेज बस व अपाचे मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में हुई दो चचेरे भाइयों की मौत :

*आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड रिलायंस पेट्रोल पंप से आगे मेरठ की ओर से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने सामने से आ रही अपाचे मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें मेरठ के रहने वाले दोनों चचेरे भाइयों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के लिए लिसाड़ी गेट के रहने वाले आशियाना कालोनी निवासी उमर पुत्र गुलफाम अपने चचेरे भाई आहद पुत्र अहसान के साथ मवाना के मिल रोड राजो वाला बाग क्षेत्र में शुक्रवार को दादी से मिलने गए थे। शाम करीब चार 4:30 के आसपास जब वह दोनों वापस अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से वापस मेरठ की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो जो दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत घसीटते हुए कई मीटर आगे तक ले गई l टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल रोडवेज के नीचे फंस गई l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजातो के द्वारा युवकों के परिजनों को सूचना दी l पुलिस द्वारा दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया l टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिलों को टुकड़े में बाहर निकल गया l सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *