*मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित बड़े महादेव शिव मंदिर पर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर मवाना उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बड़ा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।15 फरवरी फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व है जिसको लेकर हजारों शिवभक्त कांवड़िए अपने आराध्य देव भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी यात्रा सम्पूर्ण करते हैं।मवान मेरठ रोड़ पर प्राचीन श्री बड़ा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के त्योहार पर एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है। शनिवार देर शाम को एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह द्वारा बड़ा महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखी जाए साथ ही साथ मंदिर प्रांगण व मंदिर के आसपास नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई कराकर कली चूना डलवाया जाए। भोलेनाथ के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए,जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों की लाइनें अलग अलग बनाई जाएं। इस दौरान एसडीएम ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए मवाना थाना प्रभारी ने शनिवार रात्रि को ही बड़ा महादेव शिव मंदिर में पुलिस पीकेट की ड्यूटी लगा दी l आज रविवार सुबह 5:00 से ही भारी पुलिस बल व पीएसी बल तैनात मिले l जिसमें मवाना पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी पुलिस बल के साथ शिव भक्तों की सेवा व सुरक्षा में लग गए l
