मेरठ, 13 फरवरी 2026: मेरठ के एक मुहल्ले में पड़ोसी प्रिंस व उसकी मां श्रीमती लक्ष्मी ने शराब के नशे में महिला पर जानलेवा हमला किया। घटना 11 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे हुई, जब प्रार्थी महिला ने पड़ोसियों के घर में आवारा लोगों को बुलाकर शराब पिलाने, जुआ खेलने और पड़ोस में गाली-गलौज व अश्लील गाने गाने का विरोध किया।नशे में धुत प्रिंस, उसकी मां लक्ष्मी, मैक्सी वाली पत्नी धरेन्द्र व हर्ष पुत्र धरेन्द्र लाठी-डंडों से लैस होकर प्रार्थी के घर में घुस आए। उन्होंने प्रार्थी को गाली-गलौज देकर जान से मारने की कोशिश की। मौके पर प्रार्थी का पति व बेटी रितिका ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो सबके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर मुहल्लेवासी पहुंचे, तो हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की, आग लगाने का प्रयास किया और भागते हुए धमकी दी, “आज तो बच गईं, मौका मिला तो आग लगाकर जान से मार देंगे। हिम्मत हुई कैसे बोलने की? यहां हमारे हिसाब से रहो, वरना बलात्कार व SC/ST एक्ट का झूठा केस बनाकर जेल भिजवा देंगे और मकान पर कब्जा कर लेंगे।”प्रार्थी परिवार डर के साये में जी रहा है। आरोपी कानून की अवहेलना करने वाले हैं और कभी भी बड़ी वारदात कर सकते हैं। पुलिस से शिकायत की मांग उठ रही है।
