जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मखदुमपुर मेले का उद्घाटन एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण :

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मखदुमपुर मेले का उद्घाटन एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण :

मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मखदुमपुर मेले का उद्घाटन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेले में लगाए गए CCTV नियंत्रण कक्ष (Control Room), मिशन शक्ति केन्द्र, पुलिस सहायता केन्द्र, चिकित्सा शिविर, यातायात व्यवस्था, एवं अस्थायी पार्किंग स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की उपलब्धता आदि का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों द्वारा मेले में मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर चाक-चौबंद रखी जाए, किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या भीड़भाड़ की स्थिति न उत्पन्न होने पाए, तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मेले के आस-पास के मार्गों पर आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया कि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा भीड़ प्रबंधन हेतु रूट प्लान के अनुसार ड्यूटी का कड़ाई से पालन कराया जाए।जिलाधिकारी मेरठ द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएँ लगातार संचालित रहें, जिससे श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *