मेरठ के विकासखंड माछरा मुबारिकपुर  स्याल में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीणो ने ठेकेदार पर सड़क में लापरवाही बरतने का आरोप :

मेरठ के विकासखंड माछरा मुबारिकपुर स्याल में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीणो ने ठेकेदार पर सड़क में लापरवाही बरतने का आरोप :

मेरठ के विकासखंड स्थित स्याल मुबारिकपुर में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीणो ने ठेकेदार पर सड़क में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, मुबारिकपुर से स्याल वाले रास्ते पर बन रही सड़क में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह बनी सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी और टिकाऊ नहीं होगी और सड़क अभी तैयार नहीं हुई उखड़ने लगी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और कार्य सही तरीके से पूराहो। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से भी इस मामले का संज्ञान लेने और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में लोक निर्णय विभाग के जेई से फोन पर संपर्क किया गया पर फोन पर संपर्क नहीं हो पाया इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *