मेरठ! मेरठ व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी के आवास पर पहुंचा, वहां पर पीड़ित सत्यम रस्तोगी और उनके परिवार से मुलाकात की ,एवं सत्यम रस्तोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली , एवं पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछा,जीतू सिंह नागपाल ने परिवार को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति में मेरठ व्यापार मंडल आपके साथ है, साथ ही पुलिस प्रशासन को आगाह किया, कि अगर मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरती तो मेरठ व्यापार मंडल , मेरठ को बंद कराने का कार्य करेगा, पीड़ित सत्यम रस्तोगी और उनके परिवार ने मेरठ व्यापार मंडल के समर्थन का आभार जाता ।प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अजय गेरा एडवोकेट, पियूष गर्ग ,नितिन गर्ग, फैजल ,फैजान, हिफ्जान, आदि शामिल रहे।
