फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में सेवा पखवाडे के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में सेवा पखवाडे के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज सोमवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मे विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन रसायन प्रवक्ता संजीव कुमार ने किया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से देश में चल रहे सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर – 02 अक्टूबर) के अंतर्गत, आज 100 से अधिक देशों में विकसित भारत रन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह इस पहल का पहला वैश्विक संस्करण था जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना था। ऐसे आयोजन छात्रों में देशभक्ति, रचनात्मकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग अपनी सोच और प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा।प्रतियोगिता को तीन वर्गों — जूनियर, सीनियर एवं सामान्य वर्ग — में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने “विकसित भारत” विषय पर अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने रंगों के माध्यम से भारत के प्रगतिशील स्वरूप, तकनीकी विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसी अवधारणाओं को चित्रों में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने सभी चित्रों का अवलोकन कर मूल्यांकन किया। इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अमित गुप्ता (एचओडी), अरविन्द विजयी, अरविन्द कुमार, रूपा कुमारी, निकहत आरा गद्दी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *