अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए. एस इंटर कॉलेज मवाना में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह , मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी मवाना रहे तथा अन्य अतिथियों में अंशु चावला, उप प्रभागीय वनाधिकारी , क्षेत्र वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रचलन कर किया गया इसके पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण, हस्ताक्षर अभियान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं परिचय तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा प्रस्तुत की गई, उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गंगा संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों से आज गंगा में प्रदूषण स्तर में कमी आई है तथा नमामि गंगे एक समग्र दृष्टिकोण को अपनाता है जो न केवल प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी महत्व देता है। जन सहभागिता के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक ग्राम स्तर पर युवा तथा अन्य लोगों द्वारा स्वयं आगे आकर गंगा स्वच्छता का अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना,नमामि गंगे थीम पर सांस्कृतिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक ,वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला तथा स्पीच से सभी का मन मोह लिया और समाज को गंगा स्वच्छता में सहयोग देने के लिए एक संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह द्वारा सभी को गंगा शपथ दिलाई गई।उप जिलाधिकारी मवाना द्वारा सभी से अपील की गई कि गंगा किनारे जाएं तो गंदगी न तो फैलाए और न किसी को ऐसा करने दे। अंशु चावला द्वारा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण और गंगा संरक्षण पर अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं स्लोगन प्रतियोगिता में आदर्श को प्रथम स्थान दिव्यांश को द्वितीय स्थान तथा रिहाना को तीसरा स्थान हॉस्टल प्रतियोगिता में आंचल को प्रथम स्थान दृष्टि व कृष्ण को दूसरा स्थान तथा सिजा ,आदित्य को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ अलशिफा तथा कैफ निवड विवाद प्रतियोगिता नमामि गंगे परियोजना के पक्ष एवं विपक्ष पर अपने विचारों से सबके मन को मोह लिया समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो,नमामि गंगे कैप्स,मेडल्स अन्य आदि देकर पुरस्कृत किया गया। कॉलेज प्रबंधन की और से प्रधानाचार्य मेघराज सिंह एवं डीपीओ नमामि गंगे मेरठ तुषार गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों का कार्यकम में बहुमूल्य समय देने हेतु आभार प्रकट किया गया।सभी को गंगा स्वच्छता में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करने के लिए विद्यालय के छात्र छात्रा के साथ मवाना कस्बे के मार्केट में भव्य जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसे उपजिलाधिकारी मवाना,डीपीओ नमामि गंगे मेरठ, एसडीओ फॉरेस्ट मेरठ, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हर हर गंगे, नमामि गंगे नहीं रुकेंगे स्वच्छ करेंगे के नारे लगाए गए।पूरे कार्यक्रम में पुलिस विभाग में महिला सशक्तिकरण की प्रभारी रेनू सिंह , प्रीतिपाल ,सुरज विक्रम आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
