स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ‘सेवा पर्व के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विधालय प्रांगण में कराया गया पौधा रोपण :

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ‘सेवा पर्व के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं विधालय प्रांगण में कराया गया पौधा रोपण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ‘ सेवा पर्व’ के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए ‘सेव प्लास्टिक ‘ विषय पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विद्यालय के प्रांगण में पौधा रोपण के माध्यम से उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल कौशिक (चैयरमैन मवाना),योगेश प्रधान (ब्लॉक प्रमुख मवाना) नितिन पोसवाल (ब्लॉक प्रमुख),खुशबू उपाध्याय (फॉरेस्ट रेंजर हस्तिनापुर रेंज),अंशु चावला (एस डी ओ मेरठ), सुनील पोसवाल (बीजेपी सदस्य), प्रदीप त्यागी, ऋषिपाल प्रमुख रहे। सर्वप्रथम सभी सम्मानित अतिथिगणों को फूलों का गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानसी नाटियाल ने किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर विद्यार्थियों को सेवा पर्व का उद्देश्य समुदायों, संस्थाओं और व्यक्तियों को सेवा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव के एक सामूहिक आंदोलन में एक साथ लाने के उद्देश्य से अवगत कराया । पोस्टर कला कार्यशाला में प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता को दो भागों में पूर्ण कराया गया ।विजेता प्रतिभागियों में कक्षा नवमी से वर्णिका रस्तोगी प्रथम, आर्तिका रस्तोगी द्वितीय तथा भूमि तृतीय स्थान पर रही। वहीं कक्षा 11वीं से हर्षिका ने प्रथम स्थान, रिमिका ने द्वितीय स्थान तथा वंशिका प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर व विधालय के परिसर के आसपास सभी अतिथिगणों व विद्यार्थियों ने मिलकर पौधा रोपण किया। चैयरमैन अखिल कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में सेवा पर्व को प्राकृतिक सेवा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव के एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाया गया । फॉरेस्ट रेंजर खुशबू उपाध्याय एवं एसडीओ अंशु चावला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को निखारने का कार्य करती है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी विद्यार्थियों को रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *