रिपोर्ट अमित कांबोज मवाना।
शनिवार रात्रि मवाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मनिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया l हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया l मवाना क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार की रहने वाली महिला मीनू पत्नि संजीव ने शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात महिला को उल्टियां लगनी शुरू हो गई l तबीयत बिगड़ती देख परिजन मीनू को लेकर मेरठ के रक्षापुरम के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मीनू के मायके वालों ने आकर अस्पताल पहुंचकर शव को पुलिस की मदद से मोर्चरी भिजवाया साथ ही घटना के सम्बन्ध में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मवाना कोतवाली में तहरीर सौंपी l मृतका के भाई पंकज पुत्र रामकृपाल निवासी पतला थाना निवाड़ी मोदीनगर गाजियाबाद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन मीनू का खेड़ी मनिहार में करीब 25 वर्ष पूर्व संजीव पुत्र शीशपाल से विवाह हुआ था दोनों के दो बेटियां व एक अपाहिज बेटा है। बीते कई सालों से उसका पति संजीव लगातार उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करता था यहां तक कि उसे अपने मायके या गांव में ही अड़ोस पड़ोस तक में नहीं जाने देता था पूर्व में भी संजीव ने कई बार उसकी बहन को मारने का प्रयास किया था लेकिन आपसी समझौते के कारण कार्यवाही नहीं की गई थी। शनिवार शाम को भी उनकी बहन मीनू को जहरीला पदार्थ दिया गया और लोकलाज से बचने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया मृतका के भाई ने संजीव,उसकी मां, बहन, बहनोई व भांजी के खिलाफ थाना मवाना पर तहरीर सौंपी है जिसके बाद पुलिस ने नामजद लोगों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं रविवार देरशाम मृतका मीनू का शव पोस्टमार्टम होकर वापस आया पुलिस ने शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है परिजनों ने बृजघाट पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया l
