मवाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही चोरों ने दी चुनौती, हार्डवेयर कारोबारी की दुकान में कुंबल कर चोरों ने की लाखों की चोरी :

मवाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही चोरों ने दी चुनौती, हार्डवेयर कारोबारी की दुकान में कुंबल कर चोरों ने की लाखों की चोरी :

चोरों द्वारा ₹90000 नगद, 4 तोला सोना, दुकान में लगे कैमरे व DVR हुए चोरी।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

शनिवार गत रात्रि मवाना नगर में मेरठ रोड पर स्थित पंचायती धर्मशाला के सामने हार्डवेयर कारोबारी की दुकान में कुंबल कर चोरों ने की लाखों की चोर चोरी का माल लेकर चोर हुए फरार हो गए और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए अपने साथ ले गए l चोरों द्वारा गले में रखे 90000 रुपए नगद वह 4 तोला सोना भी अपने साथ ले गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर में मेरठ रोड स्थित पंचायती धर्मशाला के सामने श्रेय कौशिक पुत्र श्री मलय कौशिक निवासी मोहल्ला तिहाई बस अड्डे पर दुकान करते हैं शनिवार रात्रि करीब 10:00 बजे वह दुकान बढ़कर अपने घर चले गए l रविवार प्रातः सुबह 7:00 जब उन्होंने दुकान पहुंचे तो देखा तो दुकान का मुख्य शटर तारों से बंधा हुआ था, उन्होंने जब तार हटाकर शटर खोला तो चोरों ने दुकान की तीसरी मंजिल पर कुंबल किया हुआ था तथा गल्ले में रखे हुए करीब 90 हजार रूपये व चार तोला सोना गायब मिला lचोर जाते जाते दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी अपने साथ ले गए चोरों ने ग्राइंडर मशीन से मुख्य तिजोरी काटने का भी प्रयास किया गया l लेकिन वो नहीं काट सके सूचना पर पहुंची मवाना थाना पुलिस के चंद अधिकारियों को देखकर व्यापारियों में रोष फैल गया और व्यापारियों ने मुख्य सड़क पर बाईके लगाकर जाम लगा दिया l लेकिन चौकी इंचार्ज के समझाने पर जाम खोल दिया वहीं सीओ पंकज लवानिया व इंस्पेक्टर पूनम जादौन ने भी मौके पर पहुंचकर व्यापारी से बातचीत की और समझा बुझाकर शांत कराया व जल्द घटना के अनावरण का आश्वासन दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *