दिनांक 23 सितम्बर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी मेरठ के कुशल दिशा -निर्देशों तथा डॉ० संजीव कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मेरठ के मार्गदर्शन के अन्तर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर मेरठ के प्रांगण में थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिये, पृथ्वी के कल्याण के लिये” विषयक दशम् आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ० अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय मेरठ को मुख्य अतिथि के रुप में आमन्त्रित किया गया तथा डॉ० संजीव कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मेरठ द्वारा पुष्प गुच्छों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय मेरठ द्वारा फीता काटकर किया गया। भगवान धनवन्तरी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० संजय कुमार (आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी) द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नाड़ी परीक्षा, मर्म थैरेपी, अग्नि विधा कर्म, पंचकर्म (नाड़ी स्वेदन) किया गया। कार्यक्रम में डॉ० संजीव मलिक (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ० नवीन कुमार (प्रभारी UPHC कंकरखेड़ा), डॉ० निमि टैगोर (होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ० ऋतु सांगवान, डॉ० शशिबाला, डॉ० केतन मांगवाल, डॉ० स्वाति पाण्डेय, डॉ० मोनिका, डॉ० संजय कुमार द्वारा आयुर्वेदिक आहार-विहार तथा स्वास्थ्य लाभ जैसे विभिन्न आयुर्वेदिक विषयों पर ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किये गये तथा आयुर्वेद विधा को जीवन शैली में अपनाते हुये स्वस्थ रहने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए:डॉ. शशि बाला ने भ्रामक विज्ञापनों से बचाव विषय पर जागरूकता दी।डॉ. ऋतु सांगवान ने पौधों के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।डॉ. स्वाति पांडे ने मोटापे के लिए आयुर्वेदिक आहार विषय पर जानकारी साझा की।डॉ. संजय वर्मा ने डिजिटल युग में आयुर्वेद की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।डॉ. मोनिका सिंह ने साहित्य, संवाद एवं मीडिया सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. निमी टैगोर ने अपने सुझावों के माध्यम से कार्यक्रम को समृद्ध किया।कार्यक्रम में डॉ० श्वेता सिंह, डॉ० के०पी० सिंह, डॉ० सुनील देशवाल, डॉ० सुरेन्द्र कुमार, डॉ० सारिका सिंह, डॉ० दानिश मंद, डॉ० सबिहा सुम्बुल, डॉ० कमर आलम खान, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० प्रीति पंवार, डॉ० राहुल त्यागी, डॉ० सौरभ थापा, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं योगाचार्य पूजा, उमा, मंजू, दीपा, कुलदीप अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कैम्प लगाया गया जिसमें 532 रोगियों (215 पुरुष, 317 महिला) का उपचार किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
