द प्रेस क्लब की मुहिम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का बड़ा समर्थन, 90 सदस्यता फार्म सौंपे :

द प्रेस क्लब की मुहिम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का बड़ा समर्थन, 90 सदस्यता फार्म सौंपे :

मेरठ। बुधवार को द प्रेस क्लब के सदस्यता अभियान को उस समय नया आयाम मिला, जब ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में संगठन के 90 सदस्यों ने सदस्यता फार्म भरकर द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा को सौंपे।

इस अवसर पर द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन के जुड़ने से प्रेस क्लब की मजबूती और बढ़ेगी तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मेरठ में प्रेस क्लब की स्थापना को अब व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। शीघ्र ही सभी मिलकर इस मुहिम को साकार करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर स्तर पर द प्रेस क्लब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

पत्रकारों ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि द प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता और निष्पक्षता का प्रतीक है। इसमें शामिल होना हर पत्रकार का दायित्व है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के इस सहयोग के बाद मेरठ में एक मजबूत और स्वतंत्र प्रेस क्लब की नींव और पुख्ता हो गई है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विनोद गोस्वामी, मुकेश गोयल, दीपक वर्मा, राजन सोनकर, लोकेश कुमार, राजेश शर्मा, पंकज शर्मा, राजू शर्मा और राजीव शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *