अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज बुधवार मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर विधानसभा पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा ने खादर के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की। योगेश वर्मा ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर गांव खरकाली तीस घरों के लोगों को अपने पास से दो लाख रूपये की आर्थिक मदद दी l और साथ ही सपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। योगेश वर्मा ने बाढ़ प्रभावितों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के निर्देशन पर उन्हें गंगा खादर क्षेत्र के प्रभावित लोगों की मदद करने के आदेश हुए हैं। समाजवादी पार्टी,अखिलेश यादव व योगेश वर्मा हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। खादर क्षेत्र के लोग खुद को अकेला ना समझें उनकी हर मदद की जायेगी। अगर किसी को भी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो एक आवाज दें योगेश वर्मा तुरंत हाजिर होंगे और उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे l
