अमित कमोड संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर में मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर ए0एस0(पी0जी0) कालिज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय यूनिट के सभी स्वयं सेवकों के द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा0 कुलदीप मलिक व डा0 नीतू सिहं के नेतृत्व में स्वयं सेवकों को “स्वच्छ भारत हमारा कर्तव्य” व “हम सब ने ये ठाना है स्वच्छत भारत बनाना है” स्लोगन के साथ सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया। उसके उपरान्त डा0 नीतू सिहं ने सभी स्वयं सेवकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया व स्वच्छता एवं साफ-सफाई को अपने जीवन में उतारने के लियें प्रेरित किया। इसके उपरान्त डा0 कुलदीप मलिक ने बताया गया कि महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकासित देश की कल्पना की थी। अब हमारा कर्तव्य है कि सामाजिक बुरायों को दूर करके भारत माता की सेवा करें। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो0 अरूण कुमार, प्रो0 सचिन कुमार, प्रो0 रक्षा गुप्ता, श्री दुलीचन्द महला, डा0 अमरीता कुमारी, श्री संजीव कुमार, डा0 प्रमोद कुमार, डा0 राजेश कुमार गौतम, डा0 मौ0 नसीम सिद्दकी, श्री नवीन कुमार, श्री गंगाशर, मौ0 नसीम सिद्दकी, श्री नवीन कुमार, गंगाशरणव व श्री देवानन्द आदि का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी द्वारा दी गयी है।
