हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का बेगमपुल चौराहे पर प्रदर्शन वकीलों के आंदोलन को राजनीतिक दलों व व्यापारियोें ने दिया समर्थन :

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का बेगमपुल चौराहे पर प्रदर्शन वकीलों के आंदोलन को राजनीतिक दलों व व्यापारियोें ने दिया समर्थन :

मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वेस्ट के 22 जिलों के अधिवक्ता शनिवार को हडताल पर रहे। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन तथा जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले मेरठ के सभी अधिवक्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नानक चन्द्र सभागार पर एकत्र हुए जहां से वह एक जुलूस के रूप में मेरठ बार के अध्यक्ष संजय शर्मा व महामंत्र राजेन्द्र राणा तथा जिला बार के अध्यक्ष राजीव त्यागी के साथ पैदल चलकर बेगमपुल चौराहे पर चक्का जाम के लिये रवाना हुए। बेगमपुल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर चारो तरफ यातायात रोक दिया। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बेगमपुल चौराहे पर वकीलों के आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बढ-चढकर भाग लेते हुए अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। बेगमपुल चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला, सलीम खान, मंजीत कोछड, हरिकिशन वर्मा आदि ने वकीलों को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में भाग लिया।सपा की तरफ से विधायक अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिलापंचायत सदस्य सम्राट मलिक, संगीता राहुल, वसीम राहुल आदि ने अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में भाग लिया। रालोद की तरफ पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ आंदोलन में पहुंचे। बसपा व आजाद अधिकार सेना के सदस्यों ने भी आंदोलन में भाग लिया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, सुधीर रस्तौगी, अंकित गुप्ता मन्नू आदि ने भाग लिया। वहीं दूसरी तरफ व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजय जैन, नीरज मित्तल, विजय आन्नद, अपार मेहरा, विकास गिरधर आदि भी वकीलों के आंदोलन में पहुंचे। बेगमपुल व्यापार संघ अध्यक्ष पुनीत शर्मा, आबूलेन व्यापार संघ के राजवीर सिंह, गौरव सेठ, सचिन रस्तौगी, सागर गुप्ता आदि आंदोलन में भाग लेने पहुचे। सुरभि परिवार से दिनेश तलवार, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से पिंकी चिन्योटी, गौरव शर्मा, पीएल शर्मा रोड से सरदार सरबजीत सिंह कपूर, युवा नेता भाजपा अंकित चौधरी, अंकुर शर्मा आदि भी वकीलों के आंदोलन में पहुंचे। जबकी भाजपा के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पहले ही आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह धामा, अजय त्यागी, गजेन्द्र पाल, मुकेश वालिया, महेन्द्रपाल शर्मा, अनिल जंगाला, विनोद काजीपुर, चौधरी यशपाल सिंह, उर्वशी चौधरी,आनन्द कश्यप, नरेन्द्र शर्मा, आशीष चौरासिया, राजीव शर्मा, मनोज जैन, एडवोकेट वर्धमान, एडवोकेट कृष्ण कुमार, एडवोकेट शमीम एडवोकेट पुष्कर गोस्वामी एवं अध्यक्ष उo प्रo गोस्वामी युवा महासंघ, सचिन चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, उर्वशी चौधरी,यशोदा यादव, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *