प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्याल गाँव में रक्तदान शिविर :

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्याल गाँव में रक्तदान शिविर :

रिपोर्ट अंकुर शर्मा।

भावनपुर।राजपुर ब्लॉक के स्याल गाँव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहतास पहलवान के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किया। शिविर में मोहम्मद शमीम, दुष्यंत हसनपुर, प्रदीप त्यागी, आकाश पवार, उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, आशीष लोहिया, रिंकू, मुनेंद्र कुमार, बॉबी सहित 75 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *