मवाना के ए एस इंटर कॉलेज में 25 किलोवाट के जनरेटर का शुभारंभ करती हुई छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक :

मवाना के ए एस इंटर कॉलेज में 25 किलोवाट के जनरेटर का शुभारंभ करती हुई छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में 25 किलोवाट के महिंद्रा का जनरेटर का शुभारंभ छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के द्वारा किया गया सर्वप्रथम अभिभावकों पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा की उसके उपरांत छात्राओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के द्वारा फीता काटकर जनरेटर का शुभारंभ किया गया उसके उपरांत विद्यालय में पीटीएम का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया भीष्ण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में जनरेटर की आवश्यकता थी पुराने दो जनरेटर विद्यालय में 5 किलो वाट के एवं 7 किलो वाट के उपलब्ध है परंतु लगभग 40 साल पुराने होने के कारण लोड उठाने में सक्षम नहीं है उसके उपरांत विद्यार्थियों के अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों तथा प्रधानाचार्य के सहयोग द्वारा विद्यालय में जनरेटर का शुभारंभ कराया गया आज के कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह , कोऑर्डिनेटर निष्ठा , कोऑर्डिनेटर निपेद्र कुमार भटनागर , चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद , विशेष रस्तोगी , विपिन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *