कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन :

कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, वॉइस चेयरमैन संजीव दास, सचिव पुखराज चौधरी, प्रिंसिपल डॉ सुशीला सिंह, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी व बी.एड विभाग अध्यक्ष वाई पी सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके तथा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है। तथा हमारा देश डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने भी वर्तमान युग की टेक्नोलॉजी को अपनाकर संस्थान में स्मार्ट क्लासेस शुरू की है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चौतरफा विकास संभव हो सकेगा और समस्त छात्र-छात्राएं वर्तमान युग के साथ मिलकर चल सकेंगे जिससे उनके करियर बनाने की राह बहुत आसान हो जाएगी। कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस अपने सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्र-छात्राओं का कैरियर बनाना ही संस्थान का एकमात्र लक्ष्य है। उद्घाटन समारोह में संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सैनी व वाई पी सिंह ने स्मार्ट बोर्ड की सभी विशेषताओं को विस्तार से समझाया। क्लास रूम में स्मार्ट बोर्ड देखकर सभी छात्र-छात्राओं का चेहरा खिल उठा। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *