अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज सावन शनिवार मवाना संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में 129 शिकायतों में से मौके पर ही आठ शिकायतों का निस्तारण हुआ lमवाना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया lसमाधान दिवस में एडीएम ई सतप्रकाश सिंह, एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा, एसडीएम मवाना संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह, सीओ संजय कुमार जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी l इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने शुगर फैक्ट्री पर बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाए जाने की मांग उठाई l इसके अलावा किसानों ने कहा कि खेतों में जो आवारा पशु घूम रहे हैं वो लगातार फसलों का नुकसान कर रहे हैं l किसानों पर ये आवारा पशु हमले कर रहे हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाया जाए l वहीं नगर निवासी महिला आयशा ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो व चैट वायरल करने का आरोप लगाया तथा सीओ संजय जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा l अधिकारियों ने शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए l इस दौरान विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l
