मवाना के उत्सव मण्डप मे इनरव्हील क्लब,इनरव्हील क्लब रेनबो,तथा इनरव्हील क्लब मैत्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन :

मवाना के उत्सव मण्डप मे इनरव्हील क्लब,इनरव्हील क्लब रेनबो,तथा इनरव्हील क्लब मैत्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन :

कम्बोज संवाददाता मवाना*आज रविवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित तीज उत्सव को लेकर उत्सव मण्डप मवाना मे इनरव्हील क्लब मवाना,इनरव्हील क्लब रेनबो,तथा इनरव्हील क्लब मैत्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे कार्यक्रम का आयोजन क्लब की सभी बहनों ने बहुत ही धूमधाम से किया lइनर व्हील क्लब सदैव उत्सवों के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा समाज में संपन्न वर्ग कैसे निर्बल की सेवा करें अपने क्लब के सदस्यों को सेवा के लिए प्रेरित करता हैं आज तीजोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत तीनों क्लब के प्रेसिडेंट मीनू रस्तौगी, नेहा रस्तौगी , सारिका रस्तौगी को क्लब सेक्रेटरी नीता वर्मा, अनुभा रस्तौगी, पूजा रस्तौगी द्वारा कॉलर पहनाकर की गई l उसके पश्चात् डिस्ट्रिक्ट पी डी सी नीता दुबलिश के साथ क्लब के सदस्यों ने दीप प्रज्जलन किया तथा इनर व्हील प्रार्थना के साथ रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया गया l क्लब की सभी बहनों ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया i क्लब की बहनों ने ग्रुप डांस किए, सावन के गीत गाए , सभी बहनों ने मिलकर तंबोला एवं अन्य गेम खेले साथ ही कुछ अप्रत्याशित गेम भी खिलाए गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए l क्लब सदस्यों ने झूले पर सावन के गीत गाते हुए झूले का आनंद उठाया कार्यक्रम के दौरान कुछ लकी ड्रॉ भी निकाले! कार्यक्रम का संचालन डॉ शक्ति साहनी ने किया l पी डी सी नीता दुबलिश जी ने तीज को मनाने के पीछे की कथा क्लब सदस्यों को बताई ! क्लब परिवार में कुछ नये सदस्यों का स्वागत सम्मान भी किया गया l कार्यक्रम का समापन प्रेसिडेंट के आभार उद्बोधन के उपरांत किया गया कार्यक्रम में संगीता रस्तोगी, मीनू रस्तौगी, निधि,पूजा, शिवानी, हनी , रितु अग्रवाल,रितु रस्तौगी,अचला गुप्ता,नीलू , वंदिता, आराधना, संगीता मेहता, विदुषी, कविता, शिप्रा, रेणु, नीरू,डॉ अनीता सिंह, पूनम रानी, ईशा ,पलक, शालू , नीलम, शालू सेठी, सीमा गुप्ता आदि सदस्यों का सहयोग रहा और कार्यक्रम उपरांत सभी बहनों ने सहभोज का आनंद लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *