अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव का आयोजन कराया गया l जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छात्र छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया इस प्रतियोगिता के लिए अंग्रेजी माध्यम की कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह को नोडल अधिकारी तथा हिंदी माध्यम में जूनियर वर्ग के लिए कोऑर्डिनेटर निष्ठा को नोडल अधिकारी तथा सीनियर वर्ग के लिए चीफ़ प्राक्टर मीनाक्षी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया l प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम में कक्षा 11 की आसी प्रथम कक्षा 12 की अंशिका दूसरे तथा रश्मि तीसरे स्थान पर रही l इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की अविका, कक्षा 9 की पूर्वी प्रथम स्थान पर ,कक्षा 7 की अवनी कक्षा 9 की मिशा दूसरे स्थान पर तथा कक्षा 8 की फिजा व कक्षा 10 की सुहाना तीसरे स्थान पर रही इसी प्रकार छात्र वर्ग में अकेले छात्र अभिषेक ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया शिक्षिकाओं ने भी इसकी मेहंदी की प्रशंसा की वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 12 की शगुन प्रथम स्थान एलिजा दूसरे स्थान तथा सोफिया तीसरे स्थान पर रही l प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार के द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्साह के रूप में थी l जो सब मनाने तथा मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आपकी शुभकामनाएं प्रेषित की l
