अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में तीज महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू ररस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अविका वर्मा ने किया। हरियाली तीज पर ताची ने कविता पाठ व अक्षिता ने भाषण के माध्यम से तीज के महत्व को समझाया। कार्यक्रम को और भी मोहक बनाने के लिए छात्राओं ने शिव पार्वती की पोशाक पहनकर उनके रूप को धारण किया तथा शिव स्तुति प्रस्तुत की।किंडरगार्डन के विद्यार्थियों में मिस तीज एलिगेंट , सावन की परी, लिटिल तीज प्रिंसेस के खिताब व गिफ्ट्स दिए गए तत्पश्चात कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए दो भागों में रेमप वाक का आयोजन किया गया। यह सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता थी जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेमप वाक के तीन राउंड कराये गये । तीसरे राउंड में पहुंचने वाली छात्राओं से तीज से संबंधित प्रश्न पूछे गए सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। सभी छात्राएँ हरे रंग के वस्त्रों में स्कूल पहुंची। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से आशा और कक्षा आठ से काव्या नागर को तीज क्वीन का ताज पहनाकर मिस तीज के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के प्रांगण में कक्षा नौ व कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे प्रथम स्थान जिया व हमना ने प्राप्त किया ।आयशा और पारूल ने द्वितीय स्थान व शुभांशी, वंशिका सैनी और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी छात्राओं को तीज के पर्व पर शिव और पार्वती की पौराणिक कथा के माध्यम से बताया कि सावन के महीने में विवाहित महिलाओं और कन्याओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज की शुभकामना दी और कहा कि तीज के अवसर पर आप सब समाज में महिलाओं के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें ।
