अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में डी=फार्मा विभाग में थर्ड रैंक लाने के उपलक्ष में छात्र हर्षवर्धन को संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान निदेशक मनोज कुमार सैनी डी फार्मा विभाग के शिक्षक आबिद खान व निधि चौधरी के द्वारा घर जाकर सम्मानित किया गया। हर्षवर्धन ग्राम तोफापुर के निवासी हैं जिन्होंने डी फार्मा में थर्ड रैंक लाकर संस्थान तथा अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने अपनी शिक्षक टीम के साथ हर्षवर्धन को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। हर्षवर्धन को संस्थान की ओर से ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर हर्षवर्धन तथा परिवार वालों की खुशी का ठिकाना ना रहा। हर्षवर्धन ने अपनी सफलता का सारा श्रेय कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस को दिया। हर्षवर्धन ने बताया कि कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में पढ़ाई का स्तर बहुत ऊंचा है। संस्थान में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। मेरी कामयाबी में मेरे साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों ने भी खूब मेहनत की है। जिसके कारण ही मैंने थर्ड रैंक प्राप्त की है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने हर्षवर्धन के परिवार वालों तथा ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को सफल बनाना ही संस्थान का एकमात्र उद्देश्य है। हमारा संस्थान सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं के साथ हमारे शिक्षकों का योगदान सराहनीय है। जिसके परिणाम हमें प्रायः देखने को मिल रहे हैं कि हमारे संस्थान के अधिकतर छात्र-छात्राएं 75% मार्क्स से ज्यादा नंबरों से उत्तीर्ण हो रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घर जाकर सम्मानित करने से छात्रों के साथ-साथ उनके परिवार वालों तथा ग्राम वासियों को भी छात्र की सफलता को महसूस करने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे उन्हें अपने छात्र के ऊपर गर्व होता है। इस अवसर पर छात्र के समस्त परिवार के सदस्य तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।
