अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज शनिवार मवाना के तहसील परिसर में साप्ताहिक तहसील दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मवाना सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार उर्फ राज गुप्ता ने नगर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर बेटी के ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ अशोक कटारिया को शिकायत्रपत्र सौंपा है। राज गुप्ता ने बताया कि उनकी लडकी उम्र करीब 20 वर्ष जो बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जिसकी अचानक 5 जुलाई को तबियत खराब हो गई। डॉक्टर एम.डी. शर्मा के यहाँ अपनी लडकी को लेकर दिखाने के लिए लाया गया तो डॉक्टर साहब ने उसको अपने क्लिनिक में आई.सी.यू. में भर्ती कर लिया और उसको गलत बीमारी बताते हुये उसको नींद की गोलिया देकर उसका ईलाज की बात करते रहे l जिससे उसकी उनकी बेटी की तबियत और ज्यादा तबियत खराब होती रही। डॉ० साहब ने लड़की की बीमारी को पेनिक अटैक बताया। जब प्रार्थी की लड़की को कोई आराम नहीं लगा तो प्रार्थी अपनी लडकी को लेकर मेरठ डॉ० रोहित गर्ग (साईक्लोजिस्ट) के यहाँ गया l जहा मरीज को देखते ही उसका एम.आर.आई. कराया और उसके बाद उन्होंने उसका ट्रीटमेन्ट शुरू कर दिया। जिससे प्रार्थी की लडकी को अब आराम लग रहा है। इस प्रकार डॉ० एम.डी. शर्मा मरीज को दूसरी बीमारी की दवाई देते रहे जिससे उसकी तबियत और ज्यादा खराब हो गई । डॉ० एम.डी. शर्मा अपनी ही बात चलाते रहे हमारी कोई नहीं सुनी लडकी की जब भी तबियत खराब होती तो वे उसे नींद की गोली देकर हमें तसल्ली देते रहे। और इधर-उधर की बातें बताते रहे l प्रार्थी की शिकायत सुनने के बाद सीएमओ ने जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
