अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
आज शुक्रवार मवाना नगर में डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देशन में ए एस चैक टीम ने मवाना के शिवालयों व कांवड सेवा शिविरों सर्च चेकिंग अभियान चलाया l टीम प्रभारी अनिल तेवतिया के नेतृत्व में ए एस चैक टीम द्वारा गंगनहर पटरी पर लगे कांवड़ सेवा शिविर की चेकिंग की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि टीम द्वारा मवाना कस्बे के बड़ा महादेव शिव मंदिर, गंगनहर पर लगे जगह-जगह सेवा शिविर के साथ साथ अन्य शिवालयों की भी चेकिंग की गई है। टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से कांवड़ शिविर, बड़ा महादेव शिव मंदिर, शिवालयों व मंदिरों आदि की चैकिंग की। टीम में आनंद सिंह, निर्दोष कुमार, संजय, नीरज, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे l
