श्रावण माह के पहले सोमवार को मवाना के बड़ा महादेव शिव मंदिरों में शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाब :

श्रावण माह के पहले सोमवार को मवाना के बड़ा महादेव शिव मंदिरों में शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाब :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मवाना नगर में सोमवार को मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर मे मनभावन श्रावण माह के प्रथम सोमवार को इस विशेष माह में नगर में लोगो का जन सैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ा महादेव शिव मंदिर जी के पुजारी जी ने बताया कि श्रावण माह मेशिवजी की आराधना उपासना और जल अभिषेक करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है मन में भक्ति शक्ति पवित्रता एवं उल्लास साधना और अध्यात्म की भावना उमड़ पड़ती है श्रावण माह मे इस बार सावन का महीना 30 दिन का पड़ रहा है जिसमें चार सोमवार आएंगे l 11 जुलाई से श्रावण माह की शुरु होकर 9 अगस्त तक चलेगा l 23 जोलाई को सभी धर्म प्रेमी महाशिवरात्रि पर शिव जी का जल अभिषेक कर शिवजी की आराधना कर शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर में स्थित शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *