कृषक इंटर कॉलेज में हुआ मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन :

कृषक इंटर कॉलेज में हुआ मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज मावना नगर के फलावदा रोड पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में आज कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11 में विषय चयन को आसान बनाने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें शिक्षक एवं लेखक सुशील कुमार ने EIR एजुकेशनल इंटरेस्ट रिकॉर्ड मनोवैज्ञानिक परीक्षण कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों पर प्रशासित किया l जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रुचि के आधार पर विषयों का चयन करना रहा इस परीक्षण में विज्ञान कला गणित कृषि आदि पर आधारित प्रश्न थे l जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करने की सलाह दी गई कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 60% का रुझान विज्ञान की ओर 25% का कला की ओर 10% का वाणिज्य एवं पांच प्रतिशत का कृषि की ओर पाया गया l मनोवैज्ञानिक परीक्षण के आधार पर अपने विषयों को लेने की समस्या का समाधान पाकर विद्यार्थी बहुत खुश हुए l इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि *रुचियाँ ही रास्ते बनाती हैं l और सही रुचि की पहचान से ही शिक्षा का सच्चा उद्देश्य पूरा होता है l कॉलेज का उद्देश्य हमेशा ही छात्रों के हित में कार्य करना रहा है l इसी को ध्यान में रखकर कॉलेज में ई आई आर परीक्षण का आयोजन कराया गया l जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि के आधार पर अपने विषयों का चयन कर सके प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने मनोवैज्ञानिक परीक्षण के सफल आयोजन के लिए शिक्षक सुशील कुमार का भी धन्यवाद किया l और कहा कि छात्रहित में आगे भी इसी प्रकार के मनोवैज्ञानिक परीक्षण करने पर ध्यान दिया जाए l इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर केशव कुमार, डॉ विनोद कुमार, गोपाल, मोहित शर्मा आदि का सक्रिय योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *