57 वर्षीय गोवंश चरैया ने जहरीला पदार्थ सेवन से हुई दर्दनाक मौत :

57 वर्षीय गोवंश चरैया ने जहरीला पदार्थ सेवन से हुई दर्दनाक मौत :

कम्बोज संवाददाता मवाना।

नगर के मौहल्ला काबलीगेट मुबारीकपुर रोड़ के रहने वाले गोवंश चराने वाले 57 वर्षीय नरेशपाल पुत्र समय सिंह ने रविवार शाम के समय करीब 10.30 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद परिजनों ने नरेशपाल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि नरेशपाल गाय भैंसों को चराने का काम करता था l और शराब का आदि भी था रविवार की शाम उसने शराब पी रखी थी और शराब के नशे में कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया l और जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया गया चिकित्सकों ने नरेशपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेशपाल के तीन बेटे संदीप,विक्की व अंकुर हैं जिनमें से संदीप व विक्की शादीशुदा हैं जबकि अंकुर अभी कुंवारा है घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है जबकि पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया इसके बाद सोमवार को परिजनों ने बेरियो वाले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *