अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
रविवार रात्रि मवाना नगर के मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मृत्यु हो गई l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धानपुर के थाना ईचोली के रहने वाले 60 वर्षीय राजेंद्र पुत्र लाल सिंह किसी काम से ग्राम मीवा गए हुए थे l जब वह वापस लौट कर शुगर मिल से आगे की तरफ पैदल ही चले तो कोई अज्ञात वाहन राजेंद्र को टक्कर मार गया l जिससे राजेंद्र क़ी मौके पर ही मृत्यु हो गई l मौके पर पहुंची भीड़ इकट्ठा होने पर किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी l सूचना मिलते ही मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची l और मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी l पुलिस द्वारा मृत बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए मेरठ भेज दिया l परिजनों को सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l सोमवार सुबह धनपुर के प्रधान समेत मृत व्यक्ति के परिजन मवाना पुलिस चौकी पहुंचे l परिजनों द्वारा पुलिस से घटना की जांच कर कार्यवाही करने की मांग उठाई l
