नगर पालिका समाधान दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना की इकाई के द्वारा अधिशासी अधिकारी को समस्याएं सोपी :

नगर पालिका समाधान दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना की इकाई के द्वारा अधिशासी अधिकारी को समस्याएं सोपी :

कम्बोज संवाददाता मवाना :

आज सोमवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थितनगर पालिका समाधान दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना की इकाई के अध्यक्ष मांगेराम मित्तल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधिकारी राजीव जैन से नगर पालिका परिषद् मवाना में उनके कार्यालय में मिला और एक 5 सूत्रीय पत्र सौंप कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया और उसके निस्तारण की मांग की।1. मवाना नगर में कूडा निस्तारण प्लान्ट पर लगी, सुभाष चौक पर, फलावदा तिराहा पर, मारकपुर रोड चौराहे पर लगी हाईमास्क लाईटे पूरी खराब है और कुछ में लगी आधी से ज्यादा लाईटे खराब है उसे ठीक कराने की कृपा करें इस पर अधिशासी अधिकारी राजीव जैन जी ने बताया कि जल्द ही हाई मास्क की लाइट आने वाली है और कावड़ मेले से पहले हम इन्हें ठीक कर देंगे2. मौसम विभाग बता रहा है कि 25 जून तक मानसून आ सकता है ऐसे में हस्तिनापुर रोड़ का दोनो तरफ का नाला, फलावदा रोड़ के दोनो तरफ की नाला, मेरठ रोड़ पर दोनो तरफ का नाले की अभी तक सफाई नही हुई है। आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त नालों की सफाई तुरन्त कराने की कृपा करें आज से सफाई शुरू करा दी गई है।3. बड़ा महादेव मंदिर से लेकर फलावदा तिराहे तक दोनो तरफ की साईडों की सड़क खराब पड़ी है और जो नाला बनाया गया है उसे तीन ठेकेदारों द्वारा बनाया गया जिसमें निर्माण पूरा होने पर भी कुछ ठेकेदारों द्वारा अभी तक नाले ढंके नही गये है और ना ही पड़ा मलवा हटाया गया है जिससे दुकानदारो को धूल से और आने जाने वाले फिसल कर चोटिल हो रहे है आपसे अनुरोध है कि एक हिस्से को छोडकर नाला पूर्ण हो चुका है जहां नाला बन चुका है वहा से सफाई अभियान चलाकर मलबा हटाया जाये और साईडे ठीक करायी जाये अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने बताया जल्द ही मालवा हवा कर वहां सफाई करा दी जाएगी।4. ए. एस. इंटर कॉलिज के बाहर ;डिग्री कॉलिज के बराबर में तीन दुकानों के सामने टाईले धस जाने के कारण पानी भर जाता है जिसके कारण दुकानों के आगे पानी भर जाता है उसमें ज्यादा खर्व नही है केवल वो टाईले उखड़ कर लेबिल में लग जाये तो समस्या का समाधान हो जायेगा अब कीबोर्ड की बैठक में पास कर कर समाधान करा दिया जाएगा।5. सुभाष चौक पर डाकखाने वाली गली में बने शौचालय में प्रातःकाल तो सफाई होती है परन्तु दोपहर आते आते गंदगी हो जाती है हमारा अनुरोध है कि उक्त शौचालय को दोपहर में भी सफाई कराने की कृपा करें सफाई नायक को आदेश दे दिया गया है कल से दिन में दो बार ही सफाई होगी। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष मांगेराम मित्तल सचिव अंकित जैन कोषाध्यक्ष गौरव रस्तोगी वह व्यापारी सोनू सूर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *