अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
सोमवार मवाना नगर में व्यापारी समाधान दिवस में अधिशासी अभियन्ता सतीश चंद्र ,विद्युत वितरण खण्ड -प्रथम मेरठ रोड स्थित मवाना को बताया कि व्यापारी समाधान दिवस पर दी गया समस्याओं का निस्तारण नही हो रहा है l उसके बारे में बताया कि प्रबन्ध निदेशक द्वारा माह के तीसरे सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अधिशासी अभियन्ता को आपने कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका क्रमवार निस्तारण कराना होगा और समस्याओं को एक रजिस्टर में चढ़ाकर निस्तारण कराना और उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के उपस्थिति हेतु एक रजिस्टर बनाना होगा परन्तु आपके कार्यालय में ना तो रजिस्टर पर हस्ताक्षर हो रहे है और नाही समस्याओं का समाधान और इससे उलट अब जो व्यापारी समाधान दिवस देख रहे है उन्हे पहले देखने वाले टीजी 2 रमणीक द्वारा पिछले पत्रों को भी सौंपा नही गयी है इसी क्रम में हमारा आपसे कहना है कि पूर्व टीटीटू रमणीक से सारे समस्याओं के पत्र अब के व्यापारी समाधान देख रहे कर्मचारी को दिलवाये और उपस्थिति के हस्ताक्षर करायें और एक सप्ताह के अंदर उन पत्रों मे बाकी रह गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्यवाही और सभी पत्रों के जवाब दिलाये जाये उसे पर अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र द्वारा उपखंड अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा एवं अपने कार्यालय के मुख्य लिपिक अनुराग को बुलाया और तुरंत फाइल जिसमें समस्याओं से संबंधित कागज से और वह रजिस्टर निकलवा कर सभी उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर कराये और सभी पत्रों को देखकर जो पेंडिंग शिकायतें हैं उन पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी दूसरे पत्र में स्मार्ट मीटर लगाते समय उपभोक्ताओं के साथ हो रही धांधली को आपके संज्ञान में लाना आवश्यक है क्योंकि जब विजिलैन्स आकर छापा मारती है तो फंसता उपभोक्ता अतः स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदारों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ कि जा रही धांधली को दोषा मवाना नगर के ठेकेदार को माना जाये-1. नगर में लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर सरकार द्वारा तय किये गये मानको के अनुसार नही है जो मीटर लगाये जा रहे है उनमें से कुछ स्थान जैसे भरत एन्क्लेव, नालन्दा कॉलोनी आदि में मीटर पर अभी तक सील नही लगी है। 2. मीटर में आर्मन्ड केबिल लगाना जरूरी है परन्तु जैसे मौहल्ला तिहाई, गोल मार्केट, मुन्नालाल बाजार सहित अनेक स्थानों पर स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के पुराने केबिल पर ही लगा दिये गये है जो कि केबिल घोटाला है।3. नगर में लगाये गये नये स्मार्ट मीटर पर आर्मन्ड केबिल लगाकर पुराने केबिल से जोडकर लाईन चालु करी गयी है अगर रात्रि में कोई पुराने केबिल और नये केबिल के जोड़ से चोरी करे तो उसके लिये कौन जिम्मेदार होगा।4. स्मार्ट मीटर की अभी तक अधिकांश एडवाईज नही हुई है जिससे बिल नही आने के कारण विभाग का रेवन्यू भी घट रहा है और उपभोक्ता भी बिल ना आने से परेशान हो रहा है। अतः आपसे अनुरोध है उक्त बिन्दुओं की जांच कराकर सत्यापन कर उचित कार्यवाही करे क्योंकि किसी भी कारण से उपभोक्ता जिम्मेदार नही होगा जिम्मेदार होगा ठेकेदार। शिकायतकर्ता को भी भेजे जाये ऐसा निश्चित करने हेतु सम्बंधित को आदेशित करने की कृपा करें इस पर अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र द्वारा मवाना में स्मार्ट मीटर लगाने वाले नवीन कुमार को तुरंत अपने कार्यालय में बुलाया उन्होंने बताया कि मवाना में 16 हजार उपभोक्ताओं के मीटर है इसमें 9 हजार मीटर लगा चुके हैं और 8500 मीटर की एडवाइस हो चुकी है और जल्द ही स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत होगा निस्तारण कर दिया जाएगा।शैवाल दुब्लिश, मांगेराम मित्तल, नदीम, राजबीर चौधरी ,सोनू , सूर्या, आदि उपस्थित थे।
