अमित कम्बोज संवाददाता मवानाआज शनिवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका परिषद की शाखा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस में शपथ ग्रहण समारोह एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार तथा महामंत्री राकेश कुमार को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी ने की तथा मंच का संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रभु दयाल वाल्मीकि पूर्व मंत्री तथा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार बेचैन तथा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया जी विशिष्ट अतिथि दिनेश चौहान जी महिपाल वाल्मीकि जी सूरज सिंह टॉक अजय महेंद्र सिंह जी तथा अधिशासी अधिकारी राजीव जैन जी जय मूलचंद जी जलकल अधिकारी अमित जी नगर पालिका की ओर से विदाई समारोह में रहे शपथ ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय संगठन के महासचिव विनोद बेचैन जी ने कहा वर्ष 1988 में मवाना की नगर पालिका परिषद शाखा का चुनाव कराया गया चुनाव बड़े उत्साह के साथ हुआ संगठन में बने पदाधिकारी ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी तथा कर्मचारियों को हितों को सर्वोपरि समझा इसी शाखा से शाखा महामंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि जी भी कर्मचारियों के बीच रहे और आगे चलकर उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा में विधायक बन विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की और आज भी निरंतर सेवा में लगे हुए हैं संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए राजनीतिक रूप से काम करता है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सांवरिया जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित के लिए काम करता है और सदैव कर्मचारियों का हिट संगठन के लिए सर्वोपरि है महिपाल वाल्मीकि अपने विचार व्यक्त किया मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रभु दयाल वाल्मीकि जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन हमेशा ही मेज वार्ता में विश्वास रखता है तथा कर्मचारियों के हित के लिए अधिकारियों से वार्ता कर उनके हक की लड़ाई लड़ता है तथा सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद की बुनियाद है पूरा परिषद सफाई कर्मचारियों के बल पर नगर को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है ताकि नगर को स्वच्छ रखा जा सके परिषद के अधिकारियों का भी कर्तव्य बनता है कि वह कर्मचारियों के हितों को अनदेखी न कर उनको हमेशा उनकी सेवा की उत्कृष्ट पर सम्मानित करें ताकि सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करें मैं अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार व राकेश कुमार जी को महामंत्री बनने पर शुभकामनाएं देता हूं तथा सेवानिवृत्ति मनोज जी को उनके भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं कार्यक्रम में सुगन चंद ठेकेदार जी पूर्व सभासद नंदकिशोर सूद किशोर वाल्मीकि मुकेश रानी अमीर आजम सलीम वाजिद शहजाद जॉनी जॉनी राजेंद्र सिंह चौहान ज्योति यादव तथा समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे
