फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मवाना के चार खिलाडीयों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मवाना के चार खिलाडीयों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

फलावदा रोड स्थित मवाना नगर के कृषक इण्टर कालिज के 4 राष्ट्रीय स्तरीय खिलाडियों को सरकार द्वारा राज्य खेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि कृषक इण्टर कालिज मवाना शिक्षा के साथ-2 खेल के क्षेत्र में भी सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है। विद्यालय ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाडी देश को समर्पित किये हैं। इसी कडी में वर्तमान में कुश्ती व क्रिकेट में अपना परचम लहरा रहे चार होनहार खिलाडियों को सरकार द्वारा सम्मानित करना विद्यालय व क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मैं समस्त उर्जावान खिलाडियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मुझे उम्मीद ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाडी भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराते हुए विद्यालय, क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *