अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में संचालित एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन कृषक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार के आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार को कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषक इण्टर कालिज एनसीसी वाहिनी को हर सम्भव सहयोग करने हेतु सदैव तत्पर रहा है। जैसे ही हमारे पास इस कैम्प का प्रस्ताव आया हमने अपने सभी संसाधन एनसीसी बटालियन के हैण्डओवर कर दिये ताकि कैम्प में आने वाले किसी भी कैडेट क प्रशिक्षण अवधि में परेशानी का सामना न करना पडे और अन्य जनपदों से आने वाले कैडेट्स भी इस ऐतिहासिक विद्यालय परिसर से अविस्मरणीय यादें ले कर जाएं।कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल एवं डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने अतुल्य सहयोग हेतु प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि अपने निरीक्षण में ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने भी विद्यालय के वातावरण, व्यवस्था व संसाधनों की प्रशंसा की।इस अवसर पर कैडेट्स ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति दे कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता कैडेट्स को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अन्त में बडे खाने का आयोजन किया गया।
