मिशन शक्ति के तहत एएस इंटर कॉलेज में शुरू हुआ ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र :

मिशन शक्ति के तहत एएस इंटर कॉलेज में शुरू हुआ ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र :

260 छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ेगा कदम* आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित एएस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय में रोजगारपरक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के पहले बैच में कक्षा 9 से 12 तक की 260 छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।*कौशल विकास योजना के तहत विद्यालय का चयन*यह प्रशिक्षण केंद्र भारत सरकार के कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में संचालित योजना के तहत शुरू किया गया है। मेरठ के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के स्तर से एएस इंटर कॉलेज का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।*अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ*प्रशिक्षण कक्ष का उद्घाटन महिला सशक्तिकरण प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू रानी, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, महिला कांस्टेबल बाबिता ठाकुर, तनु, अनीता एवं मीनाक्षी, चालक देवेंद्र भारद्वाज, कांस्टेबल रोहित कुमार व राजेंद्र सिंह, कौशल विकास विभाग के आयुष्मान तथा सेवानिवृत्त मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीबी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया।*प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे*विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण से छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल भी प्राप्त होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्राएं अपने घर अथवा आसपास के क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर का कार्य शुरू कर आय अर्जित कर सकती हैं। इससे उन्हें उच्च शिक्षा और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी तथा परिवार पर उनकी आर्थिक निर्भरता कम होगी।*”स्वावलंबी बेटियां समाज में कायम करेंगी मिसाल”*महिला सशक्तिकरण प्रभारी उपनिरीक्षक रेनू रानी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बेटियां समाज में नई मिसाल कायम कर सकती हैं।*प्रशिक्षण सीटें बढ़ाने की मांग*विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण शासन स्तर पर प्रशिक्षण की सीटें बढ़ाने की मांग भी की गई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सीटें बढ़ने से अधिक छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा और वे हुनर सीखकर भविष्य में रोजगार के नए अवसर हासिल कर सकेंगी।*ये रहे मौजूद*इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह तथा ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका बबीता यादव सहित विद्यालय स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *