मवाना पुलिस द्वारा बाईक चोर गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 4 मोटर साईकिल बरामद  :

मवाना पुलिस द्वारा बाईक चोर गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 4 मोटर साईकिल बरामद :

*मवाना पुलिस द्वारा बाईक चोर गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 4 मोटर साईकिल बरामद**मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने क्षेत्र से कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे गंगनहर पटरी स्थित सरकारी नर्सरी के पास जंगल क्षेत्र से ग्राम गुढ़ा थाना हस्तिनापुर निवासी 18 वर्षीय दीपांशु पुत्र सुमित उर्फ मंजू तथा 18 वर्षीय दीपांशु पुत्र अनिल को गिरफ्तार किया। उस समय दोनों के पास चोरी की दो मोटरसाइकिल थीं।पुलिस के अनुसार, जावेद पुत्र इसराइल निवासी कुलंजन, थाना सरधना की बाइक संख्या UK07AR3310 तथा नवेद अख्तर पुत्र नसीम अख्तर निवासी कस्बा इंचौली की बाइक संख्या UP15 BK 6383 की चोरी के मामले में थाना मवाना में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के गली-मोहल्लों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।पूछताछ में आरोपियों ने चार बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक संख्या UK07AR3310, स्प्लेंडर बाइक संख्या UP15 BK 6383, पैशन प्रो बाइक संख्या UP15 AS8578 तथा स्प्लेंडर बाइक संख्या UP15Y3712 बरामद की। इनमें से एक बाइक को आरोपी पार्ट्स बेचने के उद्देश्य से काट चुके थे।पुलिस ने बरामद अन्य दो बाइकों के संबंध में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी,उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, रामब्रज राठौर, आनंद उत्तम, हेड कांस्टेबल कपिल भाटी, कांस्टेबल सुधीर कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *