मवाना पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज, गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का किया आह्वान :

मवाना पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज, गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का किया आह्वान :

गविष्ठि गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के तहत श्रद्धालुओं को दिया धर्म और संस्कृति संरक्षण का संदेश**मवाना संवाददाता*मवाना। ‘गविष्ठि गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के अंतर्गत जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का गुरुवार को मवाना आगमन हुआ। शांति फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक मंगल सिंह गुर्जर और रूबी सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला मंडल की सदस्याएं और नगरवासी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने सनातन धर्मावलंबियों से गौ माता, धर्म और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा इसका महत्व केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए है। उन्होंने समाज में एकता, धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंगल सिंह गुर्जर ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में ‘गौ रक्षा राष्ट्रीय भारत’ संगठन के गठन की घोषणा की। शंकराचार्य महाराज ने गौ संरक्षण के उद्देश्य से एक समिति के गठन का सुझाव देते हुए मंगल सिंह गुर्जर को उसका अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा।इस अवसर पर आयोजक आकाश गुर्जर, मंगल सिंह गुर्जर, रूबी सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गौ संरक्षण और धर्म रक्षा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *