बहसूमा में छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड: राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा :

बहसूमा में छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड: राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा :

गुरुवार मवाना क्षेत्र के बहसूमा मे सैफपुर फिरोजपुर गांव में छह वर्षीय अंगदवीर की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।बताया गया कि मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहे अंगदवीर का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि वैगनआर कार में सवार कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अर्पित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर भद्रकाली मंदिर के निकट जंगल से मासूम का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की हत्या चाकू से किए जाने की बात सामने आई है।घटना का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार सुबह दुबई से लौटे पिता गुरसेवक सिंह ने गांव के श्मशान घाट पर अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।इस जघन्य वारदात के बाद ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *