जैक फेल होने से सड़क किनारे पलटा चारे से भरा ट्रॉला, बड़ा हादसा टला :

जैक फेल होने से सड़क किनारे पलटा चारे से भरा ट्रॉला, बड़ा हादसा टला :

*जैक फेल होने से सड़क किनारे पलटा चारे से भरा ट्रॉला, बड़ा हादसा टला**मवाना संवाददाता*आज सोमवार मवाना 1नगर के ए एस पी जी कॉलेज के निकट सोमवार को पशुओं के चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक पंक्चर टायर बदलने के लिए वाहन में जैक लगाकर मरम्मत कर रहा था। गनीमत रही 11000 की लाइन मात्र 1 फीट दूर थी lप्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू नामक चालक रामपुर से पशुओं का चारा लेकर सरधना क्षेत्र के हर्रा खिवाई गांव जा रहा था। रास्ते में मवाना पहुंचने पर ट्रॉली के पिछले पहिए में पंक्चर हो गया। चालक ने सड़क किनारे वाहन रोककर टायर बदलने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इसी दौरान जैक अचानक जवाब दे गया।जैक फेल होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई और उसमें लदा कुट्टा बिखर गया। हालांकि चालक सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात प्रभावित न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की। बाद में दूसरे वाहन की मदद से चारे को स्थानांतरित कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया गया। समय रहते स्थिति संभल जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *