25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सदस्य तमंचे सहित गिरफ्तार :

25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सदस्य तमंचे सहित गिरफ्तार :

रिपोर्ट अमित कांबोज

जनवरी माह में कस्बा मवाना के सर्राफा बाजार में एक महिला के साथ हुई ठगी की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य को थाना मवाना पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गंभीर धाराओं एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज था।क्षेत्राधिकारी पंकज लावानिया के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को थाना मवाना पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास मुखबिर से सूचना मिली कि जनवरी माह की ठगी की घटना में वांछित आरोपी हस्तिनापुर नहर पुल से लगभग 200 मीटर आगे, हस्तिनापुर की ओर एक पेड़ के नीचे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हबीब पुत्र शम्सुद्दीन निवासी ठंडा नाला, गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड), उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर जनपद मेरठ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक भुवनेश, उपनिरीक्षक रजनेश कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार तथा कांस्टेबल विमलेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *