मवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 650 ग्राम चरस व लैपटॉप समेत 6 आरोपी गिरफ्तार :

मवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 650 ग्राम चरस व लैपटॉप समेत 6 आरोपी गिरफ्तार :

शुक्रवार मवाना क्षेत्र में थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 ग्राम अवैध चरस, 10 मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये नकद तथा दो लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मवाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जियो पेट्रोल पंप मेरठ-मवाना मार्ग के पीछे बाग के सामने कुछ व्यक्ति चरस और गांजा बेचने के लिए मौजूद हैं तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर थाना मवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बल प्रयोग करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 5:10 बजे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में मौ० मेहराजुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 37 वर्ष, आबिद पुत्र आस मौ० निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 25 वर्ष, जुबैर अहमद पुत्र सलीम निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 28 वर्ष, मौ० बाबर पुत्र मौसम अंसारी निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 26 वर्ष, नाजिम पुत्र सलीम निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 23 वर्ष तथा सलीम पुत्र रफीक निवासी अटोरा रोड मवाना उम्र 58 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम अवैध चरस, 10 मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये नकद और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया lगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, उपनिरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सूरज विक्रम, उपनिरीक्षक पुनीत गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल भाटी, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल जुगेन्द्र एवं कांस्टेबल घनश्याम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *