मवाना संवाददाता* आज सोमवार मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें पूर्व कमांडो सुनील भड़ाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं साहस के प्रति प्रेरित करना था।मुख्य अतिथि पूर्व कमांडो सुनील भडाना, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ शिवानी सिंह तथा उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या, मार्केटिंग हैड साजन काकरान तथा खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीते रविवार को संजीवनी महिला संस्था द्वारा मेरठ में आयोजित की गई साइकिल रैली में प्रतिभाग कर लक्की ड्रॉ के विजेता रहे रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों आहिल, अगम काकरान तथा अनमोल कश्यप को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। साइकिल रैली में विद्यालय के 21 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से लक्की ड्रॉ द्वारा आहिल को साइकिल, अगम काकरान को रूम हीटर तथा अनमोल कश्यप को डिनर सेट उपहार के रूप में संजीवनी महिला संस्था द्वारा प्रदान किए गए थे। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में सुनील भड़ाना जी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशसेवा का महत्व बताया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि ने अपने द्वारा निर्मित एक्शन फिल्म “Real Commando 22” के बारे में भी जानकारी दी, जो यूट्यूब पर उनके Commando Film Production चैनल पर रिलीज हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके जीवन के अनुभवों और संघर्षों से प्रेरित है।विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथि का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।अंत में प्रधानाचार्या जी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर निधि त्यागी ने किया।
