*मवाना संवाददाता*आज सोमवार मवाना नगर में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद मवाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। भाजपा मवाना नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों की थाप पर महामाई बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ नाचकर खुशी व्यक्त की।इस दौरान पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की जनता ने विकास और सुशासन को चुनते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार कि मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति ममता को ही डूबा ले गई बंगाल में जय श्री राम का नारा बोलना एक अपराध हो गया था l परंतु अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे बंगाल में सनातन का परचम लहरा गया है असम में भी वहां की जनता द्वारा तीसरी बार भाजपा की सरकार पर भरोसा करके प्रचंड जीत दिलाने का काम किया गया है सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पांडिचेरी मैं भी भाजपा की जीत हुई है lकार्यक्रम में सुभाष दीक्षित पूर्व चैयरमैन पति रवि गोला,नामित सभासद बाबू राम प्रजापति,सोनू त्यागी,दर्शनं चौहान,महामंत्री विकास सैन,राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा,कमलेश दीक्षित,मोनू जाटव,राजेश खन्ना,नगर मंत्री नीटूपाल,मनोज जाटव अजय रस्तोगी,दीपक कश्यप,विनय प्रजापति, गुलिस्ता दीपक बजाज,आशु त्यागी,योगेन्द्र जाटव,अर्जुन जाटव,अर्पण शर्मा मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
